1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोरोना का खौफ: कनाडा ने भारत-PAK से आने वाली उड़ाने रोकी, 30 दिन तक प्रतिबंध

कोरोना का खौफ: कनाडा ने भारत-PAK से आने वाली उड़ाने रोकी, 30 दिन तक प्रतिबंध

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2021 10:52 am IST,  Updated : Apr 23, 2021 10:52 am IST

कनाडा ने कहा है भारत और पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वह इन देशों से सभी उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगाएगा।

कोरोना का खौफ: कनाडा ने...- India TV Hindi
कोरोना का खौफ: कनाडा ने भारत-PAK से आने वाली उड़ाने रोकी, 30 दिन तक प्रतिबंध Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

टोरंटो: कनाडा ने कहा है भारत और पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वह इन देशों से सभी उड़ानों पर 30 दिन के लिए रोक लगाएगा। परिवहन मंत्री उमर अल्घाब्रा ने कहा कि प्रतिबंध बृहस्पतिवार से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गई। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

इस बीच ओन्टारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने अपने राज्य में पाबंदियों की कुछ घोषणाओं पर लोगों की नाराजगी का जिक्र करते हुए खेद जताया और स्वीकार किया कि उनकी सरकार ने कदम उठाने में जल्दबाजी की। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की संभावना को खारिज कर दिया। 

बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने भी भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगा रखी है। 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ये रोक लागू रहेगी। ये रोक न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी अपने देश लौटने पर लागू रहेगी। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने ऐलान किया था कि भारत से आने वाले लोगों की एंट्री 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक दी गई है। ये नियम न्यूजीलैंड में 11 अप्रैल शाम चार बजे से लागू कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश