1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ... तो इस कारण चीन बन रहा है अमेरिका के लिए गंभीर चिंता का विषय

... तो इस कारण चीन बन रहा है अमेरिका के लिए गंभीर चिंता का विषय

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2018 05:28 pm IST,  Updated : May 16, 2018 05:28 pm IST

अमेरिका में काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन आर्थिक सुरक्षा और खुफिया सेवाओं के उसके इस्तेमाल के संबंध में अमेरिका के लिए सबसे गंभीर चिंता का विषय है।

China is serious concern for economic security of america- India TV Hindi
China is serious concern for economic security of america

वाशिंगटन: अमेरिका में काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन आर्थिक सुरक्षा और खुफिया सेवाओं के उसके इस्तेमाल के संबंध में अमेरिका के लिए सबसे गंभीर चिंता का विषय है। (चीन के रणनीतिक इरादे भारत-प्रशांत क्षेत्र में कर सकते हैं अस्थिरता पैदा: पेंटागन )

बिल इवानिना ने सीनेट की खुफिया समिति को बताया कि अपना आर्थिक और सैन्य विकास बढ़ाने के लिए अमेरिका की सरकारी सेवा एजेंसियों के इस्तेमाल का चीन का रुख परेशानी पैदा करने वाला है।

इवानिना नव गठित नेशनल काउंटर इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख के तौर पर अपने नाम की पुष्टि होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कल सांसदों से कहा कि अमेरिका को उसकी प्रौद्योगिकी , व्यापार से संबंधी गोपनीय जानकारी , डेटा , शोध और विकास की चीन द्वारा व्यवस्थित चोरी का आक्रामक रूप से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुरक्षा के संबंध में एक राष्ट्र के तौर पर अमेरिका के विकास की राह में चीन एक गंभीर चिंता का विषय है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश