1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus महामारी की जद में अमेरिका, न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंचा

Coronavirus महामारी की जद में अमेरिका, न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 09:40 pm IST

चीन, इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका कोरोना वायरस महामारी की जद में आ चुका है। केवल न्यूयॉर्क में ही इस वायरस से मरने वालों की तादाद एक हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।

Coronavirus महामारी की जद में अमेरिका, न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंचा- India TV Hindi
Coronavirus महामारी की जद में अमेरिका, न्यूयॉर्क में मौत का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंचा Image Source : AP

नई दिल्ली: चीन, इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका कोरोना वायरस महामारी की जद में आ चुका है। केवल न्यूयॉर्क में ही इस वायरस से मरने वालों की तादाद एक हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से दुनिया में इस बीमारी के अबतक आधिकारिक रूप से सात लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 33 हजार से अधिक है। सोमवार को आधिकारिक सूत्रों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया। इस आंकड़े के अनुसार 183 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 7,15,204 मामले सामने आए जिनमें से 33,568 मरीजों की मौत हो गई है।

अमेरिकी नौसेना का जहाजी अस्पताल पहुंचेगा न्यूयार्क के बंदरगाह पर 

कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे न्यूयार्क के अस्पतालों को राहत प्रदान करने के लिए 1000 बिस्तरों वाला नौसेना का एक जहाजी अस्पताल शहर के बंदरगाह पर जा रहा है। यूएसएनएस कंफर्ट जहाजी अस्पताल का उपयोग गैर कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा जबकि शहर के अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते रहेंगे। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो इस जहाज के पहुंचने पर उसका स्वागत कर सकते हैं। यह जहाज ऐसे वक्त पहुंच रहा है जब न्यूयार्क प्रांत में कोरोना वायरस के पहले ज्ञात संक्रमण से मरने वालों की संख्या महीने भर से भी कम समय में 1000 के पार पहुंच गयी।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश