1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में Covid-19 को लेकर भयवाह स्थिति, 24 घंटों में रिकॉर्ड 2.25 लाख आए केस

अमेरिका में Covid-19 को लेकर भयवाह स्थिति, 24 घंटों में रिकॉर्ड 2.25 लाख आए केस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 05, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 01:13 pm IST

अमेरिका में कोविड-19 मामलों को लेकर एक भयावह रिकॉर्ड बना है, यहां महज 24 घंटों में 2,25,201 मामले दर्ज हुए हैं।

अमेरिका में Covid-19 को...- India TV Hindi
अमेरिका में Covid-19 को लेकर भयवाह स्थिति, 24 घंटों में रिकॉर्ड 2.25 लाख आए केस Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोविड-19 मामलों को लेकर एक भयावह रिकॉर्ड बना है, यहां महज 24 घंटों में 2,25,201 मामले दर्ज हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, महामारी शुरू होने के बाद से ये अब तक के सबसे बड़े एक-दिवसीय मामले हैं।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार को अपने नए आंकड़ों में बताया कि शुक्रवार को देश में कुल मामलों की संख्या 14,343,430 हो गई है। वहीं इन्हीं 24 घंटों के दौरान देश में 2,506 नई मौतें भी हुईं, इसके बाद देश में कोरोना के कारण कुल मौतों की संख्या 2,78,605 हो गई है। दुनिया में मामलों और मौतों, दोनों की संख्या में अमेरिका शीर्ष पर है।

बुधवार को यहां 1,96,227 मामले दर्ज होने के साथ एक-दिवसीय मामले की सबसे बड़ी संख्या का विश्व रिकॉर्ड बना था। इसके अलावा रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी 100,000 से अधिक हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश