1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus America:हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा-ट्रम्प ने खतरे की अनदेखी की, लोगों को खतरे में डाला

Coronavirus America:हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा-ट्रम्प ने खतरे की अनदेखी की, लोगों को खतरे में डाला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 08:55 pm IST

 हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने रविवार को सीएनएन से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस प्रकोप की शुरुआत में अनदेखी करके अमेरिका के लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। 

Coronavirus America:हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा-ट्रम्प ने खतरे की अनदेखी की, लोगों को खतरे में - India TV Hindi
Coronavirus America:हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा-ट्रम्प ने खतरे की अनदेखी की, लोगों को खतरे में डाला Image Source : AP

नई दिल्ली: हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने रविवार को सीएनएन से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस प्रकोप की शुरुआत में अनदेखी करके अमेरिका के लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। उन्होंने अमेरिका में कोरना वायरस मौत के आंक़ड़ों में दिन-ब-दिन हो रही बढ़ोत्तरी के बीच यह बात कही है। उन्होंने संकट के जवाब में ट्रम्प पर आरोप लगाया है।

उन्होंने सीएनएन के संवाददाता को बताया, राष्ट्रपति ने शुरुआत में इस वायरस के प्रकोप से इनकार कर इसकी अनदेखी की और यह अमेरिका के लिए घातक बन गया है। यह लगातार जारी है और जहां मरीजों के इलाज के लिए उपकरणों की जरूरत है, वहां उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।' 

उधर, अमेरिकी सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने रविवार को यह चेतावनी जारी की है कि लाखों अमेरिकी नागरिक कोरना वायरस से संक्रमित होंगे और इस महामारी में एक से दो लाख लोगों की मौत हो जाएगी। यह चेतावनी न्यूयॉर्क समेत कई शहरों के लोगों द्वारा ट्रैवल पाबंदी को सीमित करने की मांग के बीच आई है। क्योंकि अमेरिका में लोगों का आग्रह था कि लॉकडाउन को सीमित किया जाए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिसीज के निदेशक डा. एंथोनी फौसी ने यह सख्तत चेतावनी जारी की है। (एजेंसी)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश