1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. WHO प्रमुख ने माना जल्‍द खत्‍म नहीं होगी महामारी, तेजी से हो रहा है इसका प्रसार

WHO प्रमुख ने माना जल्‍द खत्‍म नहीं होगी महामारी, तेजी से हो रहा है इसका प्रसार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 01:06 pm IST

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Covid-19 is far from over, says  Dr Tedros- India TV Hindi
Covid-19 is far from over, says  Dr Tedros Image Source : TWITTER

जेनेवा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के प्रमुख डा. टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी जल्‍द खत्‍म होने वाली नहीं है। उन्‍होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि महामारी अब तेजी से प्रसार कर रही है। उन्‍होंने आगे लिखा कि इस मुश्किल वक्‍त में हम सब एकजुट हैं और एक लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या दुनियाभर में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दो दिन पहले टेडरोस ने कहा था कि हम निरंतर वैक्‍सीन और दवा की खोज के लिए अनुसंधान और विकास में लगे हुए हैं। हमारे पास जो भी संसाधन हैं उनके हमें तत्‍काल कोई उपचार खोजने की तत्‍काल आवश्‍यकता है ताकि हम संक्रमण को नियंत्रित कर सकें और लोगों की जान बचा सकें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश