1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने किया पत्रकारों के सवालों का सामना, मीडिया पर बरसे

ट्रंप ने किया पत्रकारों के सवालों का सामना, मीडिया पर बरसे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2018 11:15 am IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:28 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एकल संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों के सवालों का सामना किया। ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद यह दूसरा मौका था जब उन्होंने अकेले मीडिया के सवालों का संवाददाता सम्मेलन में सामना किया।

donald Trump- India TV Hindi
donald Trump

ला मालबयी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एकल संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर पत्रकारों के सवालों का सामना किया। ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद यह दूसरा मौका था जब उन्होंने अकेले मीडिया के सवालों का संवाददाता सम्मेलन में सामना किया। (ट्रंप ने कहा, ''एक मिनट में पता चल जाएगा कि किम के साथ बैठक सफल होगी या नहीं'' )

ट्रंप ने इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह इच्छा जताई कि देशों के बीच सामानों के मुक्त आयात - निर्यात के लिए सभी बाधाएं हटाई जाए। वह सिंगापुर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित शिखर वार्ता को लेकर भी आशान्वित हैं। इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिकी प्रेस को बार - बार फटकार लगाने के अपने रवैये का बचाव करते हुए बताया कि वह ऐसा क्यों करते हैं। व्हाइट हाउस को कवर करने वाले एक संवाददाता ने ट्रंप से पूछा , “ मैं जानना चाहूंगा कि आप ऐसा क्यों करते हैं। ”

इस पर ट्रंप ने कहा , “ क्योंकि अमेरिकी प्रेस निष्पक्ष नहीं है। ज्यादातर ऐसे हैं लेकिन सभी ऐसे नहीं है। आपके पेशे में कुछ लोग हैं जो अमेरिका के साथ हैं , अमेरिका में है , अमेरिकी नागरिक हैं और वह संवाददाता है। ये कुछ बेहद शानदार लोग हैं जिन्हें मैं जानता हूं। लेकिन प्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो अविश्वसनीय रूप से निष्पक्ष नहीं हैं। वह सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग भी नहीं करते हैं। ”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश