1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जिम मैटिस एक तरह से डेमोक्रेट हैं, छोड़ सकते हैं रक्षा मंत्री का पद: ट्रंप

जिम मैटिस एक तरह से डेमोक्रेट हैं, छोड़ सकते हैं रक्षा मंत्री का पद: ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2018 10:40 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 10:40 pm IST

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले मैटिस के साथ लंच किया था और नौसेना के सेवानिवृत्त चार स्टार वाले जनरल मैटिस ने उन्हें बताया था कि वह पद छोड़ रहे हैं।

Donald Trump and Jim Mattis- India TV Hindi
Donald Trump and Jim Mattis

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रसारित हुए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री जिम मैटिस को ‘‘डेमोक्रेट की तरह’’ बताते हुए कहा कि वह अपना पद छोड़ सकते हैं। सीबीएस के रविवार को प्रसारित ‘‘60 मिनट्स’’ कार्यक्रम में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि मैटिस पद छोड़ दें।

इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है कि वह छोड़ दें। अगर आप सच जानना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि वह एक तरह से डेमोक्रेट हैं। लेकिन जनरल मैटिस अच्छे व्यक्ति हैं। हम साथ में बहुत अच्छी तरह से रहते हैं। वह पद छोड़ सकते हैं। मेरा मतलब है कि एक वक्त हर कोई जाता है।’’

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले मैटिस के साथ लंच किया था और नौसेना के सेवानिवृत्त चार स्टार वाले जनरल मैटिस ने उन्हें बताया था कि वह पद छोड़ रहे हैं। ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत दिए थे जिसके बाद उन्होंने मैटिस पर यह टिप्पणी की। गत सप्ताह ही संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने अचानक इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं चीजें बदल रहा हूं और मैं इसका अधिकार रखता हूं। मेरे पास अब लोग हैं जो असाधारण साबित होंगे। वे प्रशासन में आएंगे, वे असाधारण साबित होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास बड़ा अच्छा मंत्रिमंडल है। कुछ लोग हैं जिनसे मैं खुश नहीं हूं और मेरे पास कुछ अन्य लोग भी हैं जिनमें मैं बेहद खुश हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश