1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को व्हाइट हाउस दिखाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को व्हाइट हाउस दिखाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 05:56 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने व्हाइट हाउस में चहलकदमी की और इस दौरान द्विपक्षीय व क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर बात भी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को व्हाइट हाउस दिखाया- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को व्हाइट हाउस दिखाया

वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने व्हाइट हाउस में चहलकदमी की और इस दौरान द्विपक्षीय व क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर बात भी की। पाकिस्तानी अखबार जंग की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से संबद्ध वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री खान को व्हाइट हाउस का दौरा कराया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मित्रतापूर्ण माहौल में बातचीत हुई। इस मौके पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी मौजूद थे।

Related Stories

इसके अलावा पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान आने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान के आमंत्रण को स्वीकार लिया है। अगर यह दौरा हुआ तो ट्रंप देश की यात्रा करने वाले छठे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। एक दशक से भी पहले जार्ज डब्ल्यू बुश ने दौरा किया था। बुश मार्च 2006 में इस्लामाबाद गए थे उस समय पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का सैन्य शासन था। पाकिस्तानी खबरिया चैनल जिओ न्यूज के मुताबिक वाशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री एफ एम कुरैशी ने कहा कि ट्रंप के दौरे के संबंध में जल्द सहमति बनेगी। 

खबर में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री खान के आमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा का प्रस्ताव स्वीकार लिया है। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति से एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या वह पाकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे । इस पर, मजाक में उन्होंने कहा कि खान ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया है, लेकिन अगर न्योता दिया तो वह उसे जरूर स्वीकार करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश