1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन के साथ हुई व्यापार वार्ताओं से संतुष्ट नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप

चीन के साथ हुई व्यापार वार्ताओं से संतुष्ट नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2018 11:06 am IST,  Updated : May 23, 2018 11:06 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह चीन के साथ हुई व्यापार वार्ताओं से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि इससे कुछ ही समय पहले अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के साथ व्यापार से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए एक समझौता किए जाने की घोषणा की थी।

 Donald Trump not satisfied with business negotiations...- India TV Hindi
 Donald Trump not satisfied with business negotiations with China

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह चीन के साथ हुई व्यापार वार्ताओं से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि इससे कुछ ही समय पहले अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के साथ व्यापार से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए एक समझौता किए जाने की घोषणा की थी। (अमेरिका की इन 12 मांगों को पूरा करने से ईकानी लोगोंको होगा फायदा: पोम्पिओ )

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन का स्वागत करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "चीन को इस समझौते में लाभ हुआ है।" ट्रंप ने कहा, "मैं संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन हमें एक लंबा रास्ता तय करना है।"

एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि कि वह चाहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच ऐसा समझौता हो दोनों के लिए लाभप्रद हो। उन्होंने कहा कि हालांकि वे जानते हैं कि यह शायद संभव नहीं हो क्योंकि वॉशिंगटन का चीन के साथ व्यापार घाटा 500 अरब डॉलर प्रति वर्ष है और यह सबूत है कि चीन व्यापार के मामले में अमेरिका का नाजायज फायदा उठाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश