1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अफगानिस्तान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, पूरी तरह से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक

अफगानिस्तान को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, पूरी तरह से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 10:22 am IST,  Updated : Aug 21, 2019 10:22 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी।

Donald Trump on Afghanistan- India TV Hindi
Donald Trump on Afghanistan Image Source :

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी। उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में ‘मौजूद’ रहना ही होगा। 

ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास खुफिया जानकारी रहेंगी, और हमारा कोई न कोई वहां हमेशा मौजूद रहेगा। ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे। 

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘‘एक विकल्प तो अभी चल ही रहा है। हम एक योजना के बारे में बात कर रहे हैं-मुझे नहीं पता कि मुझे यह योजना स्वीकार होगी या नहीं,हो सकता है कि वह उन्हें स्वीकार न हो। लेकिन हम बात कर रहे हैं। हमारी अच्छी बातचीत चल रही है और हम देखेंगे कि क्या होता है। अन्य राष्ट्रपतियों ने जो किया है, यह उससे ज्यादा है।’’ 

ट्रंप ने अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से इनकार करते हुए कहा, ‘‘हमने संख्या कम की है। हम अपने कुछ सैनिकों को वापस ला रहे हैं। लेकिन हमें वहां अपनी उपस्थिति रखनी होगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश