1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्रख्यात भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी को अमेरिका में किया गया सम्मानित

प्रख्यात भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी को अमेरिका में किया गया सम्मानित

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2017 10:02 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 10:02 am IST

प्रख्यात भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को अमेरिका में परमार्थ कार्यों के लिए तीसरे अमेरिकन बाजार फीलनथ्रॉपी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

भारतीय अमेरिकी...- India TV Hindi
भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू

वाशिंगटन: प्रख्यात भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी अजय राजू को अमेरिका में परमार्थ कार्यों के लिए तीसरे अमेरिकन बाजार फीलनथ्रॉपी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारतीय-अमेरिकियों के बारे में ऑनलाइन जातीय खबरें प्रकाशित करने वाली वेबसाइट द अमेरिकन बाजार के प्रकाशक आसिफ इस्माइल ने कहा, राजू को उनके जर्मिनेशन प्रोजेक्ट अंकुरण परियोजना के जरिए फिलाडेल्फिया के लोगों में नई र्जा का संचार करने के लिए सम्मानित किया गया है। (नई नीति के चलते स्कॉटलैंड यार्ड अब नहीं करेगा मामूली अपराधों की जांच)

इस्माइल ने एक बयान में कहा, जर्मिनेशन प्रोजेक्ट पामेला और अजय राजू फाउंडेशन की एक प्रमुख पहल है। इसके जरिए प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें भविष्य में कुशल नेता बनने के लिए तैयार किया जाता है।

इससे पहले यह अवार्ड एसएम सहगल फाउंडेशन के संस्थापक भारतीय-अमेरिकी परोपकारी फ्रैंक इस्लाम और सूरी सहगल को मिल चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश