1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. New York में चेहरा ढंकने का नियम लागू, घर में रहने के आदेश की अवधि बढ़ी

New York में चेहरा ढंकने का नियम लागू, घर में रहने के आदेश की अवधि बढ़ी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 09:22 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 09:22 pm IST

गवर्नर एंड्रयू कुओमो की ओर से इस हफ्ते जारी दिशानिर्देश के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर सभी के लिए चेहरा ढंकना और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

नई दिल्ली. अमेरिका के न्यूयॉर्क में सार्वजनिक स्थल पर लोगों के चेहरा ढंकने का नियम शुक्रवार से प्रभावी हो गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियम की अवधि भी एक और महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

गवर्नर एंड्रयू कुओमो की ओर से इस हफ्ते जारी दिशानिर्देश के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर सभी के लिए चेहरा ढंकना और सामाजिक दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। हालांकि दो साल से कम उम्र के बच्चों और चिकित्सा वजहों से मास्क नहीं पहनने वालों को नियमों में छूट दी गई है।

कुओमो ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोगों को घर पर रहने संबंधी आदेश जो 22 मार्च को जारी किया गया था, की अवधि 15 मई तक बढ़ायी जाती है। उन्होंने बताया कि यह विस्तार अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों की सलाह पर लिया गया है और अगले महीने इसकी समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश