1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फेसबुक, ट्विटर ने अमेरिकी चुनावों में विदेशी दखलंदाजी से बचाव का संकल्प लिया

फेसबुक, ट्विटर ने अमेरिकी चुनावों में विदेशी दखलंदाजी से बचाव का संकल्प लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2018 10:17 am IST,  Updated : Sep 06, 2018 10:17 am IST

फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस को आश्वासन दिया कि अमेरिका में मतभेद पैदा करने के विदेशी प्रयासों को खत्म करने के लिए वह आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं।

Facebook and Twitter pledge to defend against foreign...- India TV Hindi
Facebook and Twitter pledge to defend against foreign intrusion

वॉशिंगटन: फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों ने बुधवार को कांग्रेस को आश्वासन दिया कि अमेरिका में मतभेद पैदा करने के विदेशी प्रयासों को खत्म करने के लिए वह आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि 2018 के मध्यावधि चुनाव और बाद के चुनावों में भी दखलंदाजी के खिलाफ वह अपने सोशल नेटवर्कों को बेहतर तरीके से संरक्षित करेंगे। (काबुल: दोहरे बम धमाके में अफगानिस्तान के दो पत्रकारों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत )

फेसबुक की दूसरे सबसे बड़े अधिकारी शेरिल सेंडबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे ने सुबह सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष गवाही दी। लेकिन गूगल की पितृ कंपनी अल्फाबेट ने अपने शीर्ष अधिकारी को यहां भेजने से इनकार कर दिया था।

दोपहर में डोरसे अकेले हाउस पैनल के समक्ष पहुंचे जहां उन्होंने रिपब्लिकन सदस्यों के समक्ष इस आरोप को खारिज किया कि वह रूढ़िवादियों को सेंसर कर रहा है। सुनवाई ऐसे समय हुई है जब मध्यावधि चुनाव में महज दो महीने बचे हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया है कि रिपब्लिकन विचारों के प्रति ट्विटर का रवैया पक्षपातपूर्ण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश