1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इंसानों की तरह ठुमककर चलने लगा ये गोरिल्ला, वायरल हुआ वीडियो

इंसानों की तरह ठुमककर चलने लगा ये गोरिल्ला, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2018 01:07 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 01:07 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका के फिलाडेल्फिया चिड़ियाघर का है।

gorilla- India TV Hindi
gorilla

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका के फिलाडेल्फिया चिड़ियाघर का है। इस वीडियो में एक गोरिल्ला को दिखाया गया है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियों में गोरिल्ला बिल्कुल इंसानों की तरह चल रहा है।

इस वीडियो में दिकाया गया है कि गोरिल्ला के दोनों हाथों में खाना है। जमीन की मिट्टी से उसका खाना खराब ना हो जाए इसके लिए वह अपने दोनों पैरों पर चल रहा था। गोरिल्ला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक और ट्वीटर पर फिलाडेल्फिया जू के नाम से शेयर किया गया है।

इस गोरिल्ला की उम्र 18 साल है और यह एकदम इंसानों की तरह चल रहा है। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार, जू वर्कर्स ने वहां पर पानी छोड़ा हुआ था जिसकी वजह से मिट्टी पूरी तरह गीली हो चुकी थी। इसलिए वह अपना खाना हाथ में उठाकर भाग रहा था। अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार, इस गोरिल्ला का वजन 200 किलो से भी ज्यादा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश