1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

अमेरिका में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2018 10:00 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 10:00 am IST

अमेरिका में ओहियो के बर्फीले खेतों में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

helicopter crash in america 2 people died- India TV Hindi
helicopter crash in america 2 people died

स्टोनी रिज: अमेरिका में ओहियो के बर्फीले खेतों में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल बिजली की तारों का निरीक्षण करने के लिए किया जाता है। यह हेलीकॉप्टर वूड काउंटी के ओहियो टर्नपाइक में आज हादसे का शिकार हुआ। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

शैरिफ मार्क वैसीलीशीन ने कहा कि आग का कोई निशान नहीं है और इस तरह के भी संकेत नहीं मिलते हैं कि हेलीकॉप्टर बिजली की तारों से टकराया हो। फर्स्ट एनर्जी के प्रवक्ता डाउग कोलफेला ने बताया कि मृतक बिजली कंपनी के ठेकेदार थे। उन्होंने मृतकों और उनकी कंपनी की पहचान को उजागर नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश