1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोदी के न्यौते पर भारत आएंगी इवांका ट्रंप

मोदी के न्यौते पर भारत आएंगी इवांका ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2017 07:36 am IST,  Updated : Aug 09, 2017 07:36 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप नवंबर में भारत का दौरा करेंगी। भारत में इवांका ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में शामिल होंगी, इस समिट में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

Iwanka Trump to come to India on Modi invitation- India TV Hindi
Iwanka Trump to come to India on Modi invitation

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप नवंबर में भारत का दौरा करेंगी। भारत में इवांका ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में शामिल होंगी, इस समिट में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर में इवांका हैदराबाद आएंगी। हाल ही में अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने इवांका ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया था। इवांका ने भी उस समय ट्वीट कर पीएम मोदी को निमंत्रण देने के लिए शुक्रिया अदा किया था। इस साल जीईएस का 8वां सम्मेलन भारत में होगा। भारत पहली बार इस समिट का आयोजन करने वाला है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर ही भारत को इस समिट का आयोजन करने का मौका मिला था। डोनाल्ड ट्रंप जीईएस समिट को आगे जारी नहीं रखने को लेकर मन बना चुके थे लेकिन मोदी भारत में इसे जारी रखने और इसके लिए इवांका को निमंत्रित करने के लिए काफी उत्साहित थे।

इवांका ट्रंप के भारत आने का महत्व केवल सांकेतिक नहीं है। इवांका को फिलहाल अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकार स्टीव बैनन के बाद सबसे प्रभावशाली शख्सियत माना जाता है। उनके पति जैरेड कुशनर भी प्रशासन में बहुत अहम रोल में हैं। इवांका पिता के दिल के काफी करीब मानी जाती हैं और उन कुछेक लोगों में से हैं जिनकी बात डोनाल्ड ट्रंप सुनते हैं। इवांका ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में भी अहम भूमिका निभाई थी। क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में इवांका ने भाषण भी दिया था। कहा जाता है कि महिला वोटर्स को ट्रंप की ओर खींचने में इवांका की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं। जब उनके पिता महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार और घटिया कमेंट्स के लिए विवादों में घिरे तो इवांका ने उनका जमकर बचाव किया।

इवांका की छवि एक युवा इंट्रप्रेन्योर, अनुभवी बिजनेसवुमेन और स्वतंत्र महिला की है। अपनी किताबों में वह खुद को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाती हैं जिसने एक अमीर पिता की संतान होने के बाद भी जमीन से शुरुआत की। वह कहती हैं कि दूसरी महिलाओं की तरह उन्हें भी काम के दौरान आम समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश