1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है: जो बाइडेन

डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है: जो बाइडेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2020 10:29 am IST,  Updated : Oct 17, 2020 10:29 am IST

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में ‘आनंद’ आता है और वह कोविड-19 से निपटने में अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Joe Biden- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है: जो बाइडेन  Image Source : PTI

मेकन (अमेरिका): डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में ‘आनंद’ आता है और वह कोविड-19 से निपटने में अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। शुक्रवार को मिशिगन के साउथफील्ड में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर ट्रंप की नीतियों की वजह से देश को भारी कीमत चुकाना पड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘नफरत कभी खत्म नहीं होती। यह सिर्फ छुप जाती है और अगर इसे ऑक्सीजन मिल जाए तो यह बढ़ने लगती है। अमेरिका में राष्ट्रपति से लेकर आम लोगों तक नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।’’ बाइडेन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप को अलगाव और उथल-पुथल में आनंद आता है। कोरोना वायरस से निपटने और इस देश की रक्षा करने में उनकी विफलताओं से हमारा ध्यान हट जाए, इसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं।’’

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा, ‘‘वह अब भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं और लगातार हमें यह कह रहे हैं कि किसी चमत्कार की तरह वायरस इस दुनिया से लापता होने जा रहा है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश