1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क के जज ने ट्रंप की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई अस्थायी रोक

न्यूयॉर्क के जज ने ट्रंप की भतीजी की किताब के प्रकाशन पर लगाई अस्थायी रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 11:27 am IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी एल. ट्रंप की परिवार के बारे में खुलासे करने वाली किताब के प्रकाशन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

Trump's brother, Trump's brother book, Trump's brother USA, Robert Trump, Robert Trump- India TV Hindi
Robert Trump and his then-wife Blaine Trump attend a dinner in 1999 with Donald Trump and his girlfriend at the time, Melania Knauss. Image Source : AP FILE

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भतीजी मैरी एल. ट्रंप की परिवार के बारे में खुलासे करने वाली किताब के प्रकाशन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। न्यूयॉर्क के उच्चतम न्यायालय के जज हल बी. ग्रीनवाल्ड ने मंगलवार को एक आदेश जारी करते हुए मैरी ट्रंप और उनके प्रकाशक से यह स्पष्ट करने को कहा कि उन्हें किताब ‘टू मच एंड नेवर इनफ: हाउ माय फैमली क्रिएटिड द वर्ल्ड डेंजरस मैन’ प्रकाशित करने से क्यों ना रोका जाए। मामले पर अगली सुनवाई अब 10 जुलाई को होगी।

ट्रंप के दिवंगत बड़े भाई की बेटी हैं मैरी

बता दें कि इस किताब को 28 जुलाई को जारी किया जाना है। मैरी ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े भाई फ्रेड ट्रंप जूनियर की बेटी हैं। फ्रेड ट्रम्प जूनियर का निधन 1981 में हो गया था। किताब को लेकर ऑनलाइन दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह ‘दुःस्वप्नों और हानिकारक रिश्तों’ का खुलासा करती है। डोनाल्ड ट्रंप के भाई रॉबर्ट ट्रंप ने किताब पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा था कि मैरी ट्रंप और अन्य ने 1990 के दशक के अंत में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें यह शर्त रखी गई थी कि वे ‘मुकदमेबाजी या उनके संबंधों के बारे में कोई जानकारी प्रकाशित नहीं’ करेंगे।

ट्रंप के पिता की वसीयत से जुड़ा है समझौता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समझौता डोनाल्ड ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप की वसीयत से जुड़ा है। रॉबर्ट ने इसके तहत मैरी ट्रंप और किताब के प्रकाशक ‘साइमन एंड शूस्टर’ को इसका प्रकाशन करने से रोकने की मांग की थी। मैरी ट्रंप के वकील टेड बाउट्रस जूनियर ने फैसले पर कहा, ‘अदालत का अस्थायी रोक का फैसला अस्थायी ही है लेकिन फिर भी यह राजनीतिक भाषण पर रोक है जो कि प्रथम संशोधन का सीधे-सीधे उल्लंघन करता है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश