1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 15 घायल

मेक्सिको: ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 15 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 12:23 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 12:23 pm IST

मेक्सिको के तमौलिपस राज्य में एक मालवाहक ट्रक की बस से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के तमौलिपस राज्य में एक मालवाहक ट्रक की बस से टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। तमौलिपस के नागरिक सुरक्षा समन्वयक प्रेडो ग्रानाडोस ने एफे न्यूज को बताया कि यह घटना बुधवार को शाम लगभग सात बजे रूम्बो नुवो मार्ग पर हुई। (विश्व बैंक: सिंधु जल संधि पर भारत-पाक वार्ता जारी, नहीं लिया गया कोई फैसला)

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस मेक्सिको सिटी से रेनोसा जा रही थी, तभी इसकी ट्रेलर ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं।

इसके साथ ही 16 लोग घायल हुए हैं। एक शख्स ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रानाडोस ने बताया, "ट्रेलर लुढ़कता हुआ दूर चला गया जबकि बस 50 मीटर से अधिक ऊंचाई से पहाड़ी से नीचे जा गिरी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश