1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका पहुंचा तानाशाह 'किम' जोंग? ट्रंप का इलाका..'किम' का धमाका

अमेरिका पहुंचा तानाशाह 'किम' जोंग? ट्रंप का इलाका..'किम' का धमाका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Oct 27, 2017 12:55 pm IST

अमेरिका का जानी दुश्मन है तानाशाह किम जोंग उन, वो उसके नाम तक से नफरत करता है लेकिन क्या ये मुमिकन है कि उत्तर कोरिया का जनरल किम जोंग अमेरिका पहुंच जाए, वहां 10 घंटे तक घूमता रहे और लोगों से मिलता रहे? फेसबुक, यूट्यूब..और व्हॉट्सएप पर एक वीडियो वायर

kim-jong- India TV Hindi
kim-jong

नई दिल्ली: दुनिया का सबसे सनकी तानाशाह जो बात-बात पर हाइड्रोजन बम और न्यूक्लियर बम फोड़ने की धमकी देता, जो हर वक्त सिर्फ जंग की बात करता है उसी बमबाज़ किम के बारे में आई है एक बेहद हैरान करने वाली खबर। नॉर्थ कोरिया का जनरल किम जोंग उन जो अमेरिका को ठेंगे पर रखता है, जो दुनिया में किसी से नहीं डरता है, उसके एक नए वीडियो से सनसनी फैल गई है। अमेरिका को परमाणु बम से खाक कर देने की धमकी देने वाले तानाशाह किम जोंग उन के नए वीडियो से दक्षिण कोरिया से लेकर उत्तर कोरिया, जापान और अमेरिका तक में खलबली मच गई है।

अमेरिका का जानी दुश्मन है तानाशाह किम जोंग उन, वो उसके नाम तक से नफरत करता है लेकिन क्या ये मुमिकन है कि उत्तर कोरिया का जनरल किम जोंग अमेरिका पहुंच जाए, वहां 10 घंटे तक घूमता रहे और लोगों से मिलता रहे? फेसबुक, यूट्यूब..और व्हॉट्सएप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन है। उससे भी सनसनीखेज दावा ये है कि ये जिस इलाके में घूम रहा है वो अमेरिका के सबसे मशहूर शहर न्यूयॉर्क की गलियां हैं।   

सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इसी वीडियो से हर तरफ सनसनी फैली हुई है। अमेरिका से लेकर कोरिया तक के लोग सोच रहे हैं कि आखिर किम जोंग अमेरिका क्यों जाएगा। आजकल पूरी दुनिया की नज़र किम जोंग उन और अमेरिका पर टिकी है क्योंकि दोनों एक दूसरे को बम से नेस्तेनाबूद करने की धमकी दे रहे हैं हालात ऐसे बने हुए हैं कि किसी भी वक्त जंग का बिगुल बज सकता है। खासतौर से तानाशाह किम तो बिल्कुल तैयार बैठा है।

अमेरिका भी उत्तर कोरिया के आसपास अपना पूरा जखीरा पहुंचा चुका है। ऐसे में कैसे मुमकिन है कि तानाशाह किम न्यूयॉर्क पहुंच जाए। इस सवाल के जवाब के लिए वायरल वीडियो की पड़ताल जरुरी थी। राज़ जानने के लिए देखें वीडियो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश