1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनियाभर में Covid-19 के मामले 3.27 करोड़ के पार, 9.92 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

दुनियाभर में Covid-19 के मामले 3.27 करोड़ के पार, 9.92 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 10:40 am IST,  Updated : Sep 27, 2020 10:40 am IST

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.27 करोड़ के पार हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 992,000 से अधिक हो गई हैं।

दुनियाभर में Covid-19  के...- India TV Hindi
दुनियाभर में Covid-19  के मामले 3.27 करोड़ के पार, 9.92 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

वॉशिंगटन: वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.27 करोड़ के पार हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 992,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 32,746,134 हो गई और घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 992,946 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 7,077,450 मामलों और उससे हुई 204,485 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं भारत 5,903,932 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 93,379 हो गई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अन्य शीर्ष 15 देश, जहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं, वे ब्राजील (4,717,991), रूस (1,138,509), कोलम्बिया (806,038), पेरू (794,584), मेक्सिको (726,431), स्पेन (716,481), अर्जेंटीना (702,484), दक्षिण अफ्रीका (669,498), फ्रांस (552,454), चिली (455,979) , ईरान (443,086), ब्रिटेन (431,816), बांग्लादेश (357,873), इराक (345,969) और सऊदी अरब (332,790) हैं।

ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई 141,406 मौतों के साथ मृत्यु के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको (76,243), ब्रिटेन (42,060), इटली (35,818), पेरू (32,037), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,394), कोलम्बिया (25,296), रूस (20,140), दक्षिण अफ्रीका (16,376), अर्जेंटीना (15,543), चिली (12,591), इक्वाडोर (11,236) और इंडोनेशिया (10,308) हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश