1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. युवक ने किया पुलिस अधिकारी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में मारा गया

युवक ने किया पुलिस अधिकारी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में मारा गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2017 11:25 am IST,  Updated : Jul 11, 2017 11:25 am IST

अमेरिका के यूनियनटाउन में एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चार बार गोलियां चलाई और इसके बाद एक अन्य अधिकारी ने गोलियां चलाकर हमलावर को मार गिराया।

Youth attacked police officer killed in retaliation- India TV Hindi
Youth attacked police officer killed in retaliation

यूनियनटाउन: अमेरिका के यूनियनटाउन में एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चार बार गोलियां चलाई और इसके बाद एक अन्य अधिकारी ने गोलियां चलाकर हमलावर को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि घायल हुए सार्जेंट डेविड व्हाइट का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। (मोसुल पर पुन: नियंत्रण आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम: UN)

यह घटना रविवार की है। अकरोन के दक्षिणपूर्व से करीब 16 किमी दूर स्थित यूनियनटाउन में रेयान प्रोब्स्ट की बहन ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट करने के लिये 911 पर फोन किया था। स्टार्क काउंटी के शेरिफ जॉर्ज मेयर ने बताया कि जब अधिकारी प्रोब्स्ट के घर पहुंचे, उस समय वह घर में अकेला था। उसने पुलिस अधिकारी को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी और व्हाइट पर चार गोलियां दागीं।

इसके बाद वहां पहुंचे एक अन्य अधिकारी ने जवाबी गोली चलायी, जिसमें प्रोब्स्ट की मौत हो गयी। शेरिफ ने बताया कि प्रोब्स्ट की पहले भी पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है और अधिकारियों ने पहले भी उसके घर से बंदूकें बरामद की थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश