1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में मुस्लिम लड़की का हिजाब हटाया, उसे आतंकवादी कहा गया

अमेरिका में मुस्लिम लड़की का हिजाब हटाया, उसे आतंकवादी कहा गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 07:00 pm IST

अमेरिका में नफरत के कारण 13 साल की एक मुस्लिम लड़की को एक व्यक्ति ने आतंकवादी कहा , उसका हिजाब हटा दिया एवं उसे चाकू से डराया - धमकाया। वाशिंगटन पोस्ट की खबर है कि पुलिस नफरत पर आधारित अपराध के रुप में इसकी जांच कर रही है।

Remove the hijab of a Muslim girl in America- India TV Hindi
Remove the hijab of a Muslim girl in America

वाशिंगटन: अमेरिका में नफरत के कारण 13 साल की एक मुस्लिम लड़की को एक व्यक्ति ने आतंकवादी कहा , उसका हिजाब हटा दिया एवं उसे चाकू से डराया - धमकाया। वाशिंगटन पोस्ट की खबर है कि पुलिस नफरत पर आधारित अपराध के रुप में इसकी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि उसे उसकी धार्मिक वेश-भूषा को लेकर निशाना बनाया गया। पुलिस ने अनुसार वर्जीनिया प्रांत के वुडब्रिज में छह अप्रैल को लड़की कहीं जा रही थी तब एक अजनबी उसके पास आया और उसने उसे गालियां दी तथा उसका हाथ पकड़ लिया। (सीरिया मामले में अमेरिका के जवाब पर भड़का चीन कह दी यह बड़ी बात )

उसने उसका हाथ मरोड़ने की कोशिश की तथा उसके हाथों पर चाकू रख दिया। उसने उसे आतंकवादी कहा। जब लड़की ने चिल्लाने की कोशिश की तब उसने उसका स्कार्फ हटाकर हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया। इसी बीच कोई मोटरसाइकिल सवार आया और उसे देख हमलावर वहां से भाग गया।

लड़की ने ये सारी बातें पुलिस को बतायी है। पुलिस ने कल बताया कि वह मामले की जांच में जुटी है। यह घटना अमेरिका में नफरत आधारित अपराधों एवं हिजाब पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाये जाने की घटनाओं में वृद्धि के बीच हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश