1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रम्प के दामाद कश्नर के विदेशों में कारोबारी संबंधों की जांच जारी

ट्रम्प के दामाद कश्नर के विदेशों में कारोबारी संबंधों की जांच जारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2018 11:05 am IST,  Updated : Feb 20, 2018 11:05 am IST

विशेष वकील रॉबर्ट मूलर अमेरिका में नयी सरकार के गठन के दौरान अपनी कंपनी के लिए रूस से इतर विदेशी निवेशकों से वित्त हासिल करने की जैरेड कश्नर की कोशिशों की जांच कर रहे हैं।

Russia probe examines Trump son in law- India TV Hindi
Russia probe examines Trump son in law

वाशिंगटन: विशेष वकील रॉबर्ट मूलर अमेरिका में नयी सरकार के गठन के दौरान अपनी कंपनी के लिए रूस से इतर विदेशी निवेशकों से वित्त हासिल करने की जैरेड कश्नर की कोशिशों की जांच कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों में एक चीनी कंपनी शामिल थी। ऐसा समझा जाता है कि जांच का दायरा पहले केवल डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार एवं दामाद कश्नर के रूस के साथ संबंधों तक ही सीमित था। यह जांच चुनाव अभियान के आंकड़े के विश्लेषण एवं पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फिन के साथ कश्नर के संबंधों से जुड़ी थी। (जन्म के लिहाज से पाकिस्तान सबसे ज्यादा जोखिम भरा देश, जानें बाकी देशों के बारे में भी )

सीएनएन की खबर के अनुसार मूलर की टीम सरकार के गठन के दौरान कश्नर की बात कर रही है जो वित्तीय झटकों का सामना करने के बाद कश्नर की कंपनी से जुड़े 666 फिफ्थ अवेन्यू कार्यालय इमारत के लिए वित्तपोषण हासिल करने से संबंधित है।

कश्नर के पिता ने रियल इस्टेट डेवलपर एवं रिणदाता कंपनी की स्थापना की थी। कश्नर ने नयी सरकार की टीम के विदेशी सरकारों के साथ संबंधों में अहम भूमिका निभायी थी और ऐसे संकेत हैं कि उन्होंने 15 से ज्यादा देशों में 50 से ज्यादा लोगों से उस दौरान बातचीत की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश