मोंटाना. अमेरिका में सिएटल और शिकागो के बीच चलने वाली एमट्रैक कंपनी की ट्रेन शनिवार दोपहर को उत्तर-मध्य मोंटाना में पटरी से उतर गई। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हैं।
एमट्रेक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने एक वक्तव्य में बताया कि ‘एम्पायर बिल्डर’ ट्रेन की पांच बोगियां जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। इस ट्रेन में 147 यात्री और क्रू के 13 सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अमेरिका: मोंटाना में ट्रेन पटरी से उतरी, तीन की मौत तथा कई लोग घायल

अमेरिका: मोंटाना में ट्रेन पटरी से उतरी, तीन की मौत तथा कई लोग घायल

अमेरिका: मोंटाना में ट्रेन पटरी से उतरी, तीन की मौत तथा कई लोग घायल