1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह के लिए यरूशलम जा सकते हैं ट्रंप

नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह के लिए यरूशलम जा सकते हैं ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 06, 2018 10:58 am IST,  Updated : Mar 06, 2018 10:58 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मेजबानी की और इस मुलाकात के दौरान संभावना जताई कि वह मई में यरूशलम में होने वाले नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

Trump may attend opening of US embassy in Jerusalem- India TV Hindi
Trump may attend opening of US embassy in Jerusalem

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्हाइट हाउस में मेजबानी की और इस मुलाकात के दौरान संभावना जताई कि वह मई में यरूशलम में होने वाले नए अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर सकते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं आपका आपकी असाधारण दोस्ती के लिए शुक्रिया करना चाहता हूं।’’   (सहायता राशि बंद करने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान: अमेरिकी अधिकारी )

अमेरिका, इस साल मई में इस्राइल के70 वें स्वतंत्रता दिवस के कुछ समय बाद ही वहां अपना नया दूतावास खोल सकता है। व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में एक साझा संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा,‘‘ वहां आने को उत्सुक हूं। अगर मैं आ पाया तो आऊंगा।’’

 
उन्होंने कहा, ‘‘इस्राइल मेरे लिए बेहद खास है। खास देश, खास लोग और मैं वहां आने को उत्सुक हूं और मैं उस निर्णय को लेकर काफी खुश हूं।’’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना के बाद भी ट्रंप ने दिसंबर में यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर प्रमाणित करते हुए, अमेरिकी दूतावास को वहां स्थानांतरित करने की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश