1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने सीमा मामले में सरकार का कामकाज रोकने की धमकी दी

ट्रंप ने सीमा मामले में सरकार का कामकाज रोकने की धमकी दी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2018 10:00 am IST,  Updated : Jul 30, 2018 10:00 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी सीमा सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग नहीं करेगी तो अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप कर दिया जाएगा।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी सीमा सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग नहीं करेगी तो अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप कर दिया जाएगा। ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "यदि डेमोक्रेट्स मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण सहित सीमा सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग नहीं करेगी तो मैं सरकार का कामकाज ठप कर दूंगा।" (असम: कड़ी सुरक्षा के बीच आज जारी होगा NRC )

ट्रंप ने इस चेतावनी से पहले एक और ट्वीट कर कहा था, "कृपया समझने की कोशिश करें। अगर लोग अवैध तरीके से सीमा लांघकर हमारे देश में घुसेंगे तो उसका बुरा खामियाजा हमें ही उठाना पड़ेगा। फिर चाहे वह बच्चे हो या कोई और। कई लोग अपने बुरे उद्देश्यों के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

ट्रंप ने ये ट्वीट अमेरिकी सरकार की सीमा पर आव्रजक बच्चों को उनके माता-पिता से अलग रखने की नीति के हो रहे विरोध पर प्रतिक्रियास्वरूप किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश