1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. CNN हीरो ऑफ द ईयर अवार्ड की दौड़ में दो भारतीय-अमेरिकी शामिल

CNN हीरो ऑफ द ईयर अवार्ड की दौड़ में दो भारतीय-अमेरिकी शामिल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 04:43 pm IST

प्रतिष्ठित सीएनएन हीरो ऑफ द ईयर अवार्ड के 10 अंतिम प्रतिभागियों में पिट्सबर्ग के समीर लखानी और टेक्सास की मोना पटेल के रूप में दो भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं।

cnn- India TV Hindi
cnn

वाशिंगटन: प्रतिष्ठित सीएनएन हीरो ऑफ द ईयर अवार्ड के 10 अंतिम प्रतिभागियों में पिट्सबर्ग के समीर लखानी और टेक्सास की मोना पटेल के रूप में दो भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं। लखानी और पटेल 17 दिसंबर को दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कार के अंतिम प्रतिभागियों में हैं। (ब्रिटेन के EU से बाहर निकले की शर्तों पर बनी सहमति )

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार लखानी के गैर-लाभ वाले उपक्रम में कंबोडिया के होटलों में बेकार साबुन की टिक्कियों को रिसाइकिल किया जाता है और जरूरतमंद ग्रामीणों को बांटा जाता है। उन्होंने 2014 में कॉलेज में पढ़ते हुए यह काम शुरू किया था।

लखानी के अनुसार उनके समूह के साबुन और स्वच्छता शिक्षा से साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग फायदा उठा चुके हैं। मोना पटेल का एनजीओ दिव्यांगों को समर्थन, संसाधन और रचनात्मक गतिविधियों के साथ उनके जीवन को संबल प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश