1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 12:44 pm IST

 कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गयी और कई शव सड़क के पार पड़े देखे गये। 

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत - India TV Hindi
अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत  Image Source : PTI/FILE

होल्टविले (कैलिफोर्निया, अमेरिका):  कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गयी और कई शव सड़क के पार पड़े देखे गये। एसयूवी में 25 लोग सवार थे। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अधिकारी मामले की मानव तस्करी के पहलू को लेकर जांच भी कर रहे हैं। 

मैक्सिको के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर मैक्सिको के हैं। पुलिस जब घटनास्थल पहुंची तब कुछ यात्री वाहन को निकालने की कोशिश कर रहे थे और कुछ लोग सड़क किनारे मैदान में छानबीन कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रेलर का सामने का किनारा एसयूवी के बायीं ओर लगा था और दो खाली ट्रेलर उसके पीछे जुड़े थे। कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्ती दल के प्रमुख उमर वाटसन ने बताया कि पुलिस ने 12 लोग मृत पाये। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई।

 मैक्सिको के विदेश विभाग में उत्तर अमेरिकी मामलों के निदेशक रॉबर्टो वेलासको ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना की पुष्टि की और बताया कि मरने वालों में कम से कम 10 लोग मैक्सिको से हैं। हालांकि किसी की पहचान नहीं बतायी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण का पता लगाया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने सारे लोग वाहन में क्यों सवार थे जबकि उसमें सिर्फ आठ लोगों के बैठने की जगह थी। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश