1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने कहा, पूरी दुनिया चीन के अनुचित व्यापार तरीकों के खिलाफ

अमेरिका ने कहा, पूरी दुनिया चीन के अनुचित व्यापार तरीकों के खिलाफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 01:51 pm IST

अमेरिका का कहना है कि चीन के अनुचित व्यापार तरीकों के खिलाफ पूरी दुनिया उसका समर्थन कर रही है। अमेरिका ने दावा किया कि कई देशों ने इसे लेकर विश्व व्यापार संगठन में चीन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

US said the whole world against China unfair trade practices- India TV Hindi
US said the whole world against China unfair trade practices

वाशिंगटन: अमेरिका का कहना है कि चीन के अनुचित व्यापार तरीकों के खिलाफ पूरी दुनिया उसका समर्थन कर रही है। अमेरिका ने दावा किया कि कई देशों ने इसे लेकर विश्व व्यापार संगठन में चीन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। व्हाइट हाउस में आर्थिक परिषद के निदेशक लैरी कुडलॉ ने कहा , ‘‘ चीन के व्यापार तरीकों को लेकर पूरी दुनिया हमारे साथ है। वास्तव में दुनिया के कई देशों ने हमारी तरह की ही आपत्तियों पर या तो चीन की सरकार या विश्व व्यापार संगठन के सामने अपनी शिकायतें रखी हैं। ’’ (कतर एयरवेज के बोर्ड चेयरमैन ने महिला विरोधी टिप्पणी पर मांगी माफी )

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में कुडलॉ ने राष्ट्रपति को ‘ व्यापार सुधारक ’ बताया। उन्होंने कहा , ‘‘ ट्रंप खुद को एक मुक्त व्यापारी मानते हैं। लेकिन जब तक हम इन अनुचित व्यापार तरीकों से पार नहीं पा लेते , हम मुक्त व्यापार नहीं कर सकेंगे। ’’

 
व्हाइट हाउस में व्यापार मुद्दों की जिम्मेदारी संभालने वाले शीर्ष अधिकारी के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद और व्यापार घाटे को कम करने के लिए बातचीत जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश