1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर हेलीकॉप्टर से हमला

वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर हेलीकॉप्टर से हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2017 09:53 am IST,  Updated : Jun 28, 2017 09:53 am IST

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर हेलीकॉप्टर से हमला किया गया और यह उनकी समाजवादी सरकार को अस्थिर करने की एक साजिश है।

Venezuelan Supreme Court attacks with helicopter- India TV Hindi
Venezuelan Supreme Court attacks with helicopter

कराकस: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट पर हेलीकॉप्टर से हमला किया गया और यह उनकी समाजवादी सरकार को अस्थिर करने की एक साजिश है। एपी के एक संवाददाता ने उस समय गोलियों की आवाज सुनी थी जब एक नीला हेलीकॉप्टर शहर के मुख्य इलाके में चक्कर लगा रहा था लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि गोलियां कहा से चलाई गई। (न्यूयॉर्क: पटरी से उतरी ट्रेन, दर्जनों लोग घायल)

गोलियां तब चलाई गईं जब मादुरो राष्ट्रपति भवन में एकत्र सरकार समर्थक संवाददाताओं से सरकारी टेलीविजन पर लाइव बातचीत कर रहे थे। बाद में उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर ने सुप्रीम कोर्ट के कार्यालयों पर गोली चलाई और एक ग्रेनेड फेंका जो नहीं फटा। उन्होंने कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय है तथा हमले को नाकाम करने में जुटी है। इसे उन्होंने एक आतंकवादी हमला और तख्तापलट का प्रयास करार दिया।

मादुरो ने कहा, इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था जिससे कई दर्जन लोगों की मौत हो सकती थी या घायल हो सकते थे। कई विपक्षियों ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति पर यह आरोप लगाया कि उनके नए सिरे से संविधान लिखने के फैसले के खिलाफ वेनेजुएलाई लोगों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए उन्होंने यह दहशत फैलाने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी बैनर लिए पुलिस के एक नीले हेलीकॉप्टर की तस्वीरें वायरल हुई और उसी समय एक वीडियो में पुलिस दल का एक पायलट राष्ट्रपति मादुरो की तानाशाही के खिलाफ सुरक्षा बलों के सदस्यों के एकजुट होने का आवन करता भी दिखा। पायलट की पहचान ऑस्कर पेरेज के तौर पर हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश