1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर

मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2021 10:35 am IST,  Updated : Oct 23, 2021 10:35 am IST

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान के असली मालिक ने कोरोनाडो पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है।

मकान मालकिन बताकर...- India TV Hindi
मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कोरनाडो: अमेरिका में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपने आप को एक मकान की मालकिन बताकर उसमें रह रही महिला असल में चोर निकली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने सैन डिएगो के कोरोनाडो शहर से बृहस्पतिवार रात को चोरी के संदेह में 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान के असली मालिक ने कोरोनाडो पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है। मकान का मालिक शहर से बाहर गया हुआ था लेकिन उनके पड़ोसी ने घर में लाइट जलते और बुझते हुए देखी जिससे उन्हें शक हुआ।

सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और मकान मालिक के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने उन्हें घर की एक अतिरिक्त चाबी दी। लेकिन चाबी लगी नहीं और उन्होंने पाया कि घर के एक पुराने ताले के टुकड़े पास ही में जमीन पर बिखरे पड़े हैं। पुलिस ने घर के आसपास देखा तो पाया कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर आग जल रही है तथा संगीत बज रहा है। इसके बाद उन्होंने एक हेलीकॉप्टर बुलाया और घर की दूसरी मंजिल पर किसी को चलते हुए देखा। इसके बाद पुलिस ने घर के भीतर मौजूद महिला को आवाज मारी जो कुछ मिनटों बाद बाहर आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने दावा किया कि दो बच्चे भी घर के भीतर है लेकिन तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि यह घर उसका है और उसने तालेवाले को बुलाकर घर का ताला भी बदलवा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश