1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मार्क जुकरबर्ग का इस्तीफा देने से इनकार, अन्वेषण समिति के गठन की घोषणा की

मार्क जुकरबर्ग का इस्तीफा देने से इनकार, अन्वेषण समिति के गठन की घोषणा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2018 11:22 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 11:22 pm IST

इस सप्ताह कांग्रेस में अपनी गवाही से पूर्व जुकरबर्ग सांसदों से मिलने के लिए अमेरिका की राजधानी पहुंचे हैं...

mark zuckerberg- India TV Hindi
mark zuckerberg

वाशिंगटन: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी की निजता नीति को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद इस्तीफा देने से आज इनकार कर दिया। उन्होंने हालांकि भारत, पाकिस्तान और अमेरिका में हुए चुनावों की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र अन्वेषण समिति के गठन की घोषणा की।

इस सप्ताह कांग्रेस में अपनी गवाही से पूर्व जुकरबर्ग सांसदों से मिलने के लिए अमेरिका की राजधानी पहुंचे हैं। ‘अटलांटिक मैग्जीन’ से साक्षात्कार में जुकरबर्ग ने इस्तीफा की संभावना से इनकार कर दिया। उनसे पूछा गया कि क्या वह त्यागपत्र के विकल्प पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मेरा मतलब है- मैं हूं, मैं अलग से परोकपार के काम भी करता हूं। लेकिन ये मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेसबुक को बनाने में हमने पिछले 14 वर्षों में कई कठिन समस्याओं को सुलझाने की दिशा में काम किया है। मेरा अभिप्राय है कि इसकी शुरुआत छात्रावास के एक कमरे से हुई थी और अब यह इतना बड़ा समुदाय का रूप ले चुका है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हम इन समस्याओं से निकलने में सक्षम हैं।’’

जुकरबर्ग सीनेट ज्यूडिशियरी और कॉमर्स समितियों की संयुक्त सुनवाई में कल गवाही देंगे। बुधवार को वह सदन की एक और समिति के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने हालांकि ब्रिटेन सहित अन्य विदेशी समितियों के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश