1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब Omicron वेरिएंट से पस्त होगा अमेरिका? 8 केस मिलने के बाद मचा हड़कंप

अब Omicron वेरिएंट से पस्त होगा अमेरिका? 8 केस मिलने के बाद मचा हड़कंप

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 09:56 am IST,  Updated : Dec 05, 2021 09:56 am IST

अमेरिका के मैसाचुसेट्स और वॉशिंगटन में शनिवार को पहली बार ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले पाए गए। इससे एक दिन पहले न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया और मैरीलैंड में शुक्रवार को पहली बार कोविड-19 के इस स्वरूप से संक्रमण के मामले सामने आए थे तथा मिसौरी में भी संभवत: इसका मामला सामने आया है।

अब Omicron वेरिएंट से पस्त...- India TV Hindi
अब Omicron वेरिएंट से पस्त होगा अमेरिका? 8 केस मिलने के बाद मचा हड़कंप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • न्यूयॉर्क में शनिवार को ओमिक्रॉन संक्रमण के तीन और केस आए
  • मैसाचुसेट्स और वॉशिंगटन में शनिवार को पहली बार ओमिक्रॉन के केस

वॉशिंगटन: अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को ओमिक्रॉन संक्रमण के तीन और मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। इसके अलावा अमेरिका में उन राज्यों की संख्या बढ़ गई है, जहां ओमिक्रॉन संक्रमण के पहले मामले सामने आए हैं। न्यूयॉर्क स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ओमिक्रॉन संक्रमण यहां फैल गया है और जैसी कि आशंका थी, अब समुदाय में इसका संक्रमण फैलता देख रहे हैं।’’

अमेरिका के मैसाचुसेट्स और वॉशिंगटन में शनिवार को पहली बार ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले पाए गए। इससे एक दिन पहले न्यू जर्सी, जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया और मैरीलैंड में शुक्रवार को पहली बार कोविड-19 के इस स्वरूप से संक्रमण के मामले सामने आए थे तथा मिसौरी में भी संभवत: इसका मामला सामने आया है। इसके अलावा नेब्रास्का, मिनेसोटा, कैलिफोर्निया, हवाई, कोलोराडो और यूटा में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले पाए गए हैं। न्यूयॉर्क राज्य में सात मामले न्यूयॉर्क सिटी में पाए गए हैं और एक अन्य मामला सुफोल्क काउंटी में पाया गया है।

ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले ऐसे समय में सामने आ रहे हैं, जब राज्यभर के अस्पतालों पर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पहले से दबाव है और वे कर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं। इनमें में अधिकतर मामलों का संबंध डेल्टा स्वरूप से है। राज्यभर में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक संख्या पिछले 30 दिन में दोगुनी हो गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में गैर-जरूरी प्रक्रियाओं को सीमित करने के लिए हाल में अधिकृत किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जैसी समस्याओं एवं संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण दबाव झेल रहे स्वास्थ्य केंद्रों की मदद के लिए नेशनल गार्ड दलों को तैनात किया है।

वॉशिंगटन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वॉशिंगटन में शनिवार को ओमीक्रोन संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें थर्स्टन, पियर्स और किंग काउंटी में एक-एक मामला है। जन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मैसाचुसेट्स में एक महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश