1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नेपाल के बाद अब अमेरिका में हुआ बड़ा विमान हादसा, कई लोगों की मौत और जंगल में लगी भीषण आग

नेपाल के बाद अब अमेरिका में हुआ बड़ा विमान हादसा, कई लोगों की मौत और जंगल में लगी भीषण आग

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 27, 2024 10:44 am IST,  Updated : Jul 27, 2024 10:44 am IST

नेपाल के बाद अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं। हालांकि मौतों की संख्या अभी नहीं बताई गई है। मगर दुर्घटना स्थल पर भीषण आग और धुआं उठता देखा जा रहा है। विमान एक जंगल में क्रैश हुआ है।

अमेरिका में विमान हादसे के बाद जंगल में लगी भीषण आग। - India TV Hindi
अमेरिका में विमान हादसे के बाद जंगल में लगी भीषण आग। Image Source : PTI

जिलेट: नेपाल के बाद अब अमेरिका में भी बड़ा विमान हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे वाले स्थान पर जंगल में भीषण आग लग गई। ऐसे में यहां कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौतों की स्पष्ट संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। यह दुर्घटना अमेरिका के व्योमिंग प्रांत में हुई, जहां एक विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोगों की मौत होने के साथ ही जंगल में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले नेपाल में भी पिछले दिनों रनवे पर बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

कैंपबेल काउंटी के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ, जब विमान व्योमिंग की सीमा के पास स्थित जिलेट शहर में उड़ान भर रहा था। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। कैंपबेल काउंटी के अंडरशेरिफ क्वेंटिन रेनॉल्ड्स ने 'जिलेट न्यूज रिकॉर्ड' को बताया कि हादसे से पहले विमान के पायलट ने आपात संदेश भेजकर बताया था कि विमान में कुछ गड़बड़ी होने के संकेत दिए थे।

दुर्घटना स्थल पर भीषण आग और धुआं

 रेनॉल्ड्स ने बताया कि बाद में इलाके के लोगों ने फोन कर संभावित दुर्घटनास्थल के पास से धुआं उठता दिखने की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, विमान के दुर्घनाग्रस्त होने से जिलेट के आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि विमान की मदद से इलाके में पानी का छिड़काव कर लपटों पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने हादसे की जांच के लिए अपनी एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना की है।  (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश