1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ कर नीचे गिरी अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान की खिड़की, मची अफरातफरी

16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ कर नीचे गिरी अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान की खिड़की, मची अफरातफरी

 Published : Jan 06, 2024 11:53 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 11:55 am IST

अलास्का एयरलाइंस के विमान में उस वक्त 180 लोगों की सांसें अटक गई, जब विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इस दौरान अचान उसकी खिड़की उखड़ गई। इससे विमान की दीवार में बड़ा छेद नजर आने लगा। खिड़के के पास की सीट भी कंप्रेसर बढ़ने की वजह से उखड़कर नीचे गिर गई। फिर विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

इस तरह बाहर निकल गई हवा में उड़ते अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की। - India TV Hindi
इस तरह बाहर निकल गई हवा में उड़ते अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की। Image Source : X

जापान एयरलाइंस के विमान हादसे के बाद एक और बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा है। यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अलास्का एयरलाइंस के उड़ते बोइंग 737 विमान की खिड़की अचानक उखड़कर नीचे गिर गई। इसके बाद अचानक विमान के आक्सीजन मास्क धड़ाधड़ गिरने लगे नीचे। इससे विमान के सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री आक्सीजन मास्क लगाते दिख रहे हैं। आनन-फानन में पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को फटाफटा नीचे उतारा गया। इससे विमान में सवार क्रू मेंबरों समेत सभी 180 यात्रियों की जान बच गई। 

अलास्का एयरलाइंस को उस वक्त आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब उसकी खिड़की अचानक टूटकर गिर गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों में इससे दहशत फैल गई। इस दौरान कई परेशान यात्रियों के फोन और अन्य वस्तुएं भी प्लेन से बाहर गिर गईं। कई यात्रियों ने इस डरावने पल का वीडियो साझा किया है। यह विमान पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओन्टारियो, कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भर रहा था। विमान की एक खिड़की टूटने के बाद केबिन का दबाव कम हो गया। इससे आक्सीजन मास्क यात्रियों के पास नीचे गिरने लगे। विमान में हड़कंप मचते ही पायलट ने पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह घटना शुक्रवार शाम की है। 

विमान में सवार थे 180 यात्री

यह घटना अलास्का की उड़ान 1282, के बोइंग 737-9 मैक्स पर हुई। ऑनलाइन उपलब्ध एफएए रिकॉर्ड के अनुसार, उड़ान से ठीक दो महीने पहले नवंबर 2023 में संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) द्वारा इसे प्रमाणित किया गया था। विमान में सवार यात्रियों के अनुसार उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और देखा कि विमान की एक खिड़की उखड़कर नीचे गिर गई है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इस विमान में 6 क्रू मेंबरों समेत कुल 180 यात्री सवार थे। खिड़की उखड़ने से विमान की दीवार में एक बड़ा नजर आने लगा। इससे यात्रियों की घबराहट बढ़ गई।

कथित तौर पर खिड़की के पास बैठे एक बच्चे को सक्शन ने खींच लिया और उसकी शर्ट फट गई। कुछ यात्रियों के फोन भी खो गए, जो विमान से बाहर खिड़की से नीचे गिर गए। खिड़की के बगल की सीट भी डीकंप्रेसन के कारण उड़ गई। मगर अभी तक  किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर घटना को स्वीकार किया और कहा कि वे उपलब्ध होने पर अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश