America Southern West Virginia Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। आए दिन यहां फायरिंग की घटनाएं होती रहती हैं। इस बीच अब अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया प्रांत में गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग के दौरान संदिग्ध बंदूकधारी सहित 2 लोगों की मौत हो गई साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। ‘फेयेट काउंटी’ के शेरिफ जेस मैकमुलेन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना माउंट कार्बन में हुई है।
घायलों का चल रहा है इलाज
मैकमुलेन ने मीडिया को बताया कि 3 अन्य लोग गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल जारी नहीं की गई। घटना के बाद शुरुआत में स्थानीय निवासियों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। गोलीबारी की घटना से जुड़ी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों की हुई हत्या
इस बीच अमेरिका के यूटा प्रांत के उत्तरी शहर में दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी ट्रेमॉन्टन के एक मोहल्ले में घरेलू झड़प की शिकायत मिलने के बाद वहां गए थे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को गोली मारे जाने के बाद आसपास खड़े लोगों ने आरोपी को काबू किया। पुलिस अधिकारियों की हत्या करने वाले शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
हैरान करने वाले हैं आंकड़े
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गन कल्चर की वजह से गई है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। (एपी)
यह भी पढ़ें:
मैक्रों के कान में फुसफुसाए ट्रंप और माइक रह गया ऑन, पुतिन को लेकर जो कहा पूरी दुनिया ने सुना; देखें VIDEOचीन भारत को उर्वरक, रेयर अर्थ मटेरियल और सुरंग खोदने वाली मशीनों की आपूर्ति के लिए तैयार