1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, 10 घायल

अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, 10 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 09:03 am IST,  Updated : Apr 04, 2022 09:03 am IST

सैक्रामेंटो पुलिस के प्रमुख काथी लेस्टर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बीती रात लगभग दो बजे गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छह लोगों के शव मिले। घटना में घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।  

अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी- India TV Hindi
अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी Image Source : AP

Highlights

  • अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी
  • हादसे में छह लोगों की मौत, 10 घायल
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सैक्रामेंटो: अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो के एक व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सैक्रामेंटो पुलिस के प्रमुख काथी लेस्टर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बीती रात लगभग दो बजे गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छह लोगों के शव मिले। घटना में घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल अधिकारियों को यह नहीं पता कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के बारे में लोगों को सूचनाएं देने के लिए कहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गविन न्यूसम ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन कानूनी एजेंसियों के साथ निकटता से काम कर रहा है। सैक्रामेंटो के मेयर डेरेल स्टीनबर्ग ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं को राज्य, देश के लिए चिंताजनक बताया।

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आ रहे हैं, गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है । मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई वहां पर कई रेस्तरां और बार हैं। लोगों से घटनास्थल की तरफ जाने से परहेज करने को कहा गया है। सामुदायिक कार्यकर्ता बेरी ऑकुइस ने कहा कि गोलीबारी के तुरंत बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैंने कई घायलों को देखा। एक युवती के शरीर से खून निकल रहा था। एक लड़की चिल्ला रही थी कि उसकी बहन को गोली लगी है। एक महिला अपने बेटे को खोज रही थी।' इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश