1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा डर! फिर जताई अपनी हत्या की आशंका

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा डर! फिर जताई अपनी हत्या की आशंका

 Published : Feb 24, 2026 11:18 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:19 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनके पास कितने दिन बचे हैं। ट्रंप ने एक बार फिर अपनी हत्या होने आशंका जताई है।

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Donald Trump Fear Of His Assassination: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर हालिया सुरक्षा उल्लंघन के बाद ट्रंप ने कहा कि "मुझे नहीं पता कि मेरे पास कितना समय बचा है, क्योंकि बहुत सारे लोग मुझे निशाना बना रहे हैं।" उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह बात कही। ट्रंप ने कहा कि वो अपने समर्थकों को हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि पता नहीं, उनकी जिंदगी कितने दिन की है, कई लोग बंदूक लेकर उनकी जान के पीछे पड़े हैं, वो कब कामयाब हो जाएं इसका किसी को पता नहीं।

मारा गया 21 साल का शख्स

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में रविवार को एक शख्स बंदूक के साथ घुसने की कोशिश कर रहा था। शख्स को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने मार गिराया गया था। 21 साील के ऑस्टिन टकर मार्टिन नाम के इस युवक ने गैस कैन और शॉटगन के साथ सेफ एरिया में प्रवेश किया था। जब एजेंट्स ने उसे रुकने को कहा, तो उसने हथियार उठाया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर उसे घायल कर दिया। जांचकर्ताओं को अभी तक इस घटना का कोई साफ मकसद नहीं मिला है। 

व्हाइट हाउस में थे ट्रंप

मार्टिन के परिवार ने उसे लापता बताया था और उसके चचेरे भाई ब्रैडेन फील्ड्स ने कहा कि वह राजनीति में कभी दिलचस्पी नहीं लेता था, बंदूकों से डरता था और उनका पूरा परिवार ट्रंप का समर्थक है। वह चींटी तक को नुकसान नहीं पहुंचाता था। जिस समय यह घटना हुई ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में थे, लेकिन यह घटना उनकी सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा देती है।

ट्रंप पर पहले भी हुए हैं हमले

2024 के चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ऐसी ही हत्या के प्रयासों से बच चुके हैं। पहला जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर रैली में हुआ, जहां थॉमस क्रुक्स ने उन पर गोली चलाई और ट्रंप के कान में चोट आई। दूसरा सितंबर 2024 में फ्लोरिडा के ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में, जहां रायन वेस्ले राउथ ने झाड़ियों से राइफल तानी थी। राउथ को बाद में दोषी ठहराया गया और फरवरी 2026 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

यह चिंता की बात है

ट्रंप ने इन घटनाओं के बाद कई बार कहा है कि राजनीतिक हिंसा अमेरिका के लिए खतरा है। हालिया मार-ए-लागो घटना के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीक्रेट सर्विस ने पागल व्यक्ति को तुरंत निष्क्रिय कर दिया, जो बंदूक और गैस कैन लेकर आया था। ट्रंप दुनिया के सबसे सुरक्षित Head of State हैं और अगर उन्हें भी डर लगता है तो यह चिंता की बात जरूर है। फिलहाल, ट्रंप प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

रूसी एजेंसी के दावे ने मचा दी सनसनी, बताया उन देशों का नाम जो यूक्रेन को न्यूक्लियर हथियार देने का बना रहे प्लान

अमेरिका ने डिकोड किया चीन का न्यूक्लियर प्लान! बताया 2030 तक बीजिंग के पास होंगे 1000 परमाणु हथियार

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश