1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस देश में बना पहला भव्य राम मंदिर, भारत से लाई गई मूर्तियां

इस देश में बना पहला भव्य राम मंदिर, भारत से लाई गई मूर्तियां

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 22, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 02:14 pm IST

भारत में जहां अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थली पर प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्इा का महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं 22 जनवरी से ठीक पहले मैक्सिको के मंदिर में प्रभु श्रीराम विराज गए हैं। मैक्सिको को पहला राम मंदिर मिल गया है। इसके लिए भारत से मूर्तियां लाई गई हैं।

मैक्सिको के मंदिर में विराज प्रभु श्रीराम।- India TV Hindi
मैक्सिको के मंदिर में विराज प्रभु श्रीराम। Image Source : SOCIAL MEDIA

Ram Temple in Mexico: भारत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अभिजीत मुहूर्त में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दुनियाभर में राम महोत्सव की धूम है। दुनिया का कोना कोना राममय हो गया है। इसी बीच दुनिया के कई देशों में राम मंदिर बन रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका महाद्वीप के देश मैक्सिको को पहला राम मंदिर मिल गया है। मैक्सिको के क्वेरेटारो में भव्य राम मंदिर बनाया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस मंदिर के लिए खासतौर पर भारत से मूर्तियां लाई गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्सिको में बने मंदिर में भारत से लाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान एक अमेरिकी भारतीय पुजारियों में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा भजन, कीर्तन और  शास्त्रीय संगीत की स्वरलहरियां बिखरीं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के साथ.साथ मैक्सिको के नागरिकों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

भारतीय दूतावास ने साझा की पोस्ट

मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने पोस्ट साझा करते हुए कहा तकि मैक्सिको में पहला भगवान राम मंदिर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर क्वेरेटारो शहर को पहला भगवान राम मंदिर मिला। क्वेरेटारो में पहले भगवान हनुमान मंदिर की भी मेजबानी की गई है। 

अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दुनिया ने देखी झलक

इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह बडे पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, सरसंघचालक मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी गर्भग्रह में मौजूद थे। पीएम मोदी ने चांदी का छत्र भेंट किया और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। इस तरह 500 साल पुरानी राम मंदिर निर्माण की कवायदों का सपना आज साकार हुआ। इस मौके पर रामधुन से अयोध्या नगरी गुंजायमान हो गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देश दुनिया के लोगों ने देखा और इस अप्रतिम पलों के साक्षी बने।

अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस उत्सव के लिए अयोध्या मेंसुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद है। अयोध्या की सड़कों पर जमकर जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। अयोध्या के कई स्थानों पर सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश