1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चौंकाने वाली खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को 'वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया, खुद पोस्ट करके किया दावा

चौंकाने वाली खबर, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को 'वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया, खुद पोस्ट करके किया दावा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 12, 2026 08:40 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 08:54 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद को 'वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया है। उनका ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, वेनेजुएला के ऊपर  की गई कार्रवाई की वजह से चर्चा में हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में खुद को 'वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति' बताया है। उनका ये सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

वेनेजुएला पर ट्रंप सख्त 

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया, जिन्हें उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस के साथ न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म की साज़िश के आरोप लगाए गए।

इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका "वेनेजुएला को तब तक चलाएगा जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी वाला ट्रांज़िशन नहीं कर लेते। हम यह जोखिम नहीं ले सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्ज़ा कर ले जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का हित न हो।"

इसके बाद वेनेजुएला की कमान, उसकी वाइस प्रेसिडेंट और तेल मंत्री, डेल्सी रोड्रिग्ज के हाथ में सौंपी गई थी और उन्होंने पिछले हफ़्ते औपचारिक रूप से देश की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला में अंतरिम अधिकारी अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल "उच्च-गुणवत्ता वाला, स्वीकृत तेल" देंगे, जिसे बाजार कीमत पर बेचा जाएगा।

इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि ट्रंप वेनेजुएला पर प्रेशर बना रहे हैं कि वह चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ आर्थिक संबंध खत्म करे तभी उसे ज्यादा तेल निकालने की इजाजत दी जाएगी। एबीसी न्यूज सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई थी कि ट्रंप प्रशासन चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन के लिए सिर्फ अमेरिका के साथ पार्टनरशिप करे और कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को प्राथमिकता दे। फिलहाल ये मामला चर्चा में बना हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश