1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Donald Trump: FBI के छापे में ट्रंप के घर से क्या-क्या हुआ बरामद, सोमवार को हुई थी कार्रवाई

Donald Trump: FBI के छापे में ट्रंप के घर से क्या-क्या हुआ बरामद, सोमवार को हुई थी कार्रवाई

 Published : Aug 10, 2022 10:19 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 10:19 am IST

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई का छापा पड़ा था। डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : AP

Highlights

  • व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त साथ ले आए थे सरकारी कागज
  • पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई का छापा पड़ा था।
  • ट्रंप ने खुद दी थी छापे की जानकारी

Donald Trump: अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर छापा मारा। इस छापे के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने जो बाइडेन प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि यह अमेरिका के लिए एक काला दिन है। वहीं FBI ने डोनाल्ड ट्रंप के घर से जो भी चीजें बरामद की हैं उनके बारे में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में छापा मारने की वजह को भी बताया गया है।

व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त साथ ले आए थे सरकारी कागज 

गौरतलब है कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित लग्जरी घर 'मार-ए-लागो' रिसॉर्ट पर सोमवार को छापा मारा था। FBI ने इस दौरान ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं। ट्रंप पर आरोप था कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकरिक आवास 'व्हाइट हाउस' छोड़ते वक्त ट्रंप दस्तावेजों और फाइलों के करीब 15 बक्से अपने साथ लेकर चले गए थे। यह सभी बॉक्स मार-ए-लागो भेजे गए थे। जबकि उस समय व्हाइट हाउस छोड़ने पर दस्तावेजों से भरे यह बॉक्स नेशनल आर्चीज में भेजे जाने थे।

तमाम सरकारी दस्तावेज बरामद

इसके बाद से ही जांच एजेंसी इस ताक में थी कि कब इसको बरामद किया जाए। एक अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि FBI ने इस दौरान ट्रंप के घर से करीब 12 बॉक्स जब्त किए हैं। इनमें कुछ सरकारी दस्तावेज समेत किम जोंग उन के द्वारा ट्रंप के नाम लिखा गया लेटर और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनके उत्तराधिकारी को लिखा गया एक लेटर भी शामिल है।

ट्रंप ने खुद दी थी छापे की जानकारी 

गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई का छापा पड़ा था। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। ट्रंप ने बताया कि सोमवार को फ्लोरिडा के पाम बीच में उनके मार-ए-लागो घर पर एफबीआई ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस घर एफबीआई ने सीज कर लिया है। यहां बड़ी तादाद में एजेंसी के लोग हैं और उन्होंने इस घर की घेराबंदी कर रखी है। बताया जा रहा है कि एफबीआई की ये कार्रवाई राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाशी  के सिलसिले में की गई है जिसे ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश