1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता के भूकंप से कांप उठा अल सल्वाडोर, प्रशांत महासागर में तेज हलचल

रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता के भूकंप से कांप उठा अल सल्वाडोर, प्रशांत महासागर में तेज हलचल

 Published : Aug 23, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 07:33 pm IST

मध्य अमेरिकी देश शनिवार को 6.0 तीव्रता के भयानक भूकंप से कांप उठा। इससे प्रशांत महासागर में भारी उथल-पुथल पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर के तट के पास शनिवार सुबह प्रशांत महासागर में बड़ा भूकंप आया।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

 सैन सल्वाडोर (अल साल्वाडोर): मध्य अमेरिकी देश शनिवार को 6.0 तीव्रता के भयानक भूकंप से कांप उठा। इससे प्रशांत महासागर में भारी उथल-पुथल पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर के तट के पास शनिवार सुबह प्रशांत महासागर में बड़ा भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। 

10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप शनिवार सुबह 4:14 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 दर्ज की गई। इसका केंद्र अल सल्वाडोर के अकाजुटला से 81 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और ग्वाटेमाला के प्यूर्टो सैन जोस से 107 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। 

अकाजुटला में मची हलचल

अकाजुटला, अल सल्वाडोर का प्रमुख वाणिज्यिक बंदरगाह है और इसका उपयोग क्रूज जहाजों द्वारा भी किया जाता है। भूकंप आने के दौरान अकाजुटला में खलबली मच गई। प्यूर्टो सैन जोस में भी हलचल देखी गई, जो ग्वाटेमाला के प्रशांत तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है। किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश