1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Holi in America 2022: न्यूयॉर्क में होली के मौके पर भगवान कृष्ण पर 'कठपुतली शो' का आयोजन होगा

Holi in America 2022: न्यूयॉर्क में होली के मौके पर भगवान कृष्ण पर 'कठपुतली शो' का आयोजन होगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 04:45 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 04:45 pm IST

होली पर कठपुतली शो ‘कलर्स ऑफ कृष्णाज लव’ में भगवान कृष्ण के बचपन की प्रिय कहानियां बतायी जाएंगी। जिसमें राधा और सुदामा समेत उनके मित्रों और परिवारों के साथ खेल और हंसी-ठिठोली दिखायी जाएगी।

Holi in America 2022- India TV Hindi
Holi in America 2022 Image Source : PTI

Highlights

  • कठपुतली शो ‘कलर्स ऑफ कृष्णाज लव’ का किया जाएगा आयोजन
  • भगवान कृष्ण के बचपन की प्रिय कहानियां बतायी जाएंगी
  • जिसमें राधा और सुदामा समेत उनके मित्रों और परिवारों के साथ खेल और हंसी-ठिठोली दिखायी जाएगी

न्यूयॉर्क: रंगों का त्योहार होली भारत समेत पूरे विश्व में हर साल बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार केवल भारत के शहरों और गांव तक ही सीमित नहीं रह गया है। कई सालों से भारत समेत विदेशों में भी इस दिन को खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। न्यूयॉर्क भी होली के रंग से खुद को अलग नहीं रख पाता। हर साल यहां होली के दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारतीय मूल के लोग होली के इस पर्व को न्यूयॉर्क में बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। 

होली पर इन विशेष कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

इस साल भी न्यूयॉर्क में होली के अवसर पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। न्यूयॉर्क स्थित एक सांस्कृतिक संगठन होली पर यहां एक कठपुतली शो, कला गतिविधियों, भारतीय नृत्य कार्यशाला से लेकर एक कार्यक्रम आयोजित करने वाला है। कार्यक्रम में भारत के रंगों के त्योहार और यहां समुदायों के बीच भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूकता फैलाने समेत विशेष कार्यक्रमों के जरिए होली का त्योहार मनाया जाएगा। दक्षिण एशिया की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला संगठन ‘द कल्चरल ट्री’ न्यूयॉर्क सिटी के सांस्कृतिक केंद्र ‘द सीपोर्ट’ के साथ मिलकर 19 मार्च को होली के मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि होली के समारोह में हम जिंदगी को, सबसे मजेदार त्योहारों में से एक के रंगों से भरेंगे और समुदाय को एक साथ लाएंगे।’’ संगठन ने बताया कि कठपुतली शो ‘कलर्स ऑफ कृष्णाज लव’ में भगवान कृष्ण के बचपन की प्रिय कहानियां बतायी जाएंगी। जिसमें राधा और सुदामा समेत उनके मित्रों और परिवारों के साथ खेल और हंसी-ठिठोली दिखायी जाएगी।

(इनपुट भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश