1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान में अमेरिकी पायलट के पकड़े जाने की खबर, जानें लड़ाकू विमान के एक पायलट को ट्रेन करने में खर्च हो जाता है कितना पैसा?

ईरान में अमेरिकी पायलट के पकड़े जाने की खबर, जानें लड़ाकू विमान के एक पायलट को ट्रेन करने में खर्च हो जाता है कितना पैसा?

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 03, 2026 07:35 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 07:40 pm IST

US Air Force Pilot Training Cost: अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को ट्रेन करने में बड़ी मात्रा में पैसा खर्च होता है। इसमें अत्याधुनिक प्रशिक्षण की जरूरत होती है। जानें किस लड़ाकू प्लेन के पायलट के लिए कितना पैसा खर्च होता है।

Fighter Jet Pilot Training Cost- India TV Hindi
लड़ाकू विमान के पायलट को ट्रेन करने में अमेरिका बड़ी रकम खर्च करता है। Image Source : AP (फाइल फोटो)

Fighter Jet Pilot Training Cost: ईरान में एक अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट के पकड़े जाने की खबर ने हलचल मचा दी है। इस घटना के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि एक पायलट का पकड़ा जाना कितना बड़ा नुकसान होता है। आखिर एक लड़ाकू विमान के पायलट की ट्रेनिंग में कितना खर्च आ जाता है। और यह प्रक्रिया कितनी जटिल होती है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़िए।

F-22 रैप्टर के पायलट की ट्रेनिंग में 90 करोड़ का खर्च

बता दें कि आधुनिक लड़ाकू विमानों को जंग के मैदान में उड़ाना केवल तकनीक नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और वर्षों के अनुभव का खेल है। Forbes में छपी Statista की रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग प्रकार के लड़ाकू विमानों के पायलटों की ट्रेनिंग पर अमेरिका में भारी खर्च किया जाता है। उदाहरण के रूप में देखें तो लड़ाकू विमान F-22 रैप्टर के पायलट की ट्रेनिंग में लगभग 10.90 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है, जो करीब 100 करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा है। वहीं, फाइटर जेट F-35A के लिए यह लागत करीब 10.17 मिलियन डॉलर होती है।

फाइटर जेट का नाम पायलट की ट्रेनिंग में खर्च
F-22 10.90 मिलियन अमेरिकी डॉलर/100 करोड़ से ज्यादा रुपये
F-35A 10.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर/94 करोड़ से ज्यादा रुपये
B-2 9.89 मिलियन अमेरिकी डॉलर/91 करोड़ से ज्यादा रुपये
B-52 9.69 मिलियन अमेरिकी डॉलर/89 करोड़ से ज्यादा रुपये
F-35A transition 9.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर/87 करोड़ से ज्यादा रुपये
F-15C 9.20 मिलियन अमेरिकी डॉलर/85 करोड़ से ज्यादा रुपये
B-1 7.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर/68 करोड़ से ज्यादा रुपये
A-10 5.96 मिलियन अमेरिकी डॉलर/55 करोड़ से ज्यादा रुपये
F-16 5.62 मिलियन अमेरिकी डॉलर/52 करोड़ से ज्यादा रुपये
F-15E 5.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर/51 करोड़ से ज्यादा रुपये
C-130J 2.47 मिलियन अमेरिकी डॉलर/22 करोड़ से ज्यादा रुपये
C-17 1.10 मिलियन अमेरिकी डॉलर/10 करोड़ से ज्यादा रुपये

B-2 बॉम्बर के पायलट की ट्रेनिंग में कितना खर्च?

वहीं, चर्चित B-2 बॉम्बर के पायलट को ट्रेन करने पर लगभग 9.89 मिलियन डॉलर और B-52 के लिए अमेरिका के 9.69 मिलियन डॉलर खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा, F-15C के लिए यह लागत 9.20 मिलियन डॉलर के करीब है। अपेक्षाकृत कम लागत वाले फाइटर जेट F-16 के पायलट के लिए 5.62 मिलियन डॉलर और A-10 के लिए 5.96 मिलियन डॉलर लगते हैं।

C-130J के पायलट की ट्रेनिंग में भी बड़ी लागत

दूसरी तरफ, ट्रांसपोर्ट और सपोर्ट विमानों के बारे में जानें तो C-130J के पायलट की ट्रेनिंग पर लगभग 2.47 मिलियन डॉलर और C-17 के लिए करीब 1.10 मिलियन डॉलर खर्च होता है, जो 10 करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट, स्थानीय मीडिया का दावा, F-35 जेट को मार गिराए जाने की आई थी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश