1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वॉशिंगटन डीसी में यहूदी डिप्लोमैट्स की हत्या, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा- इस हत्या से दुखी हैं ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी में यहूदी डिप्लोमैट्स की हत्या, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा- इस हत्या से दुखी हैं ट्रंप

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 23, 2025 07:11 am IST,  Updated : May 23, 2025 07:11 am IST

वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को दो इजरायली डिप्लोमैट्स की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'इस हत्या से डोनाल्ड ट्रंप दुखी और गुस्से में हैं।'

Jewish diplomats killed in Washington DC White House press secretary said Trump is saddened by this - India TV Hindi
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट Image Source : ANI

वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रम्प दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की क्रूर हत्या पर दुखी और क्रोधित हैं। यारोन लिस्चिंस्की और सारा लिन मिलग्रिम एक खूबसूरत युवा जोड़ा थे। यहूदी-विरोधी बुराई को हमारे समाज से मिटाया जाना चाहिए। न्याय विभाग द्वारा अपराधी के खिलाफ पूरी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा चलाया जाएगा।" बता दें कि गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना यहूदी म्यूजियम के पास हुई है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने इस घटना की पुष्टि की। बता दें कि ये यहूदी म्यूजियम वाशिंगटन डीसी में FBI के फील्ड ऑफिस से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है।

Free Palestine के नारे लगा रहे थे संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले म्यूजियम के बाहर टहलते देखा गया था। जब उसे हिरासत में लिया गया, तो वह Free Palestine के नारे लगाने लगा। संदिग्ध की पहचान शिकागो के रहने वाले 30 साल के एलियास रोड्रिगेज के रूप में हुई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रमुख पामेला स्मिथ ने जानकारी दी है कि दो मृतकों में एक पुरुष और एक महिला हैं। वह यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे। तभी 30 वर्षीय संदिग्ध ने चार लोगों के एक समूह के पास पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर ने जानकारी दी है कि इस घटना में मारे गए पुरुष और महिला की सगाई होने वाली थी। शख्स ने महिला को अगले सप्ताह यरूशलेम में प्रपोज करने के इरादे से इस सप्ताह एक अंगूठी भी खरीदी थी।

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया बयान

इस पूरी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने कहा- "ये घटना भयानक और स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। ये अब समाप्त होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं। बहुत दुख की बात है कि ऐसी चीजें हो सकती हैं! भगवान सभी का भला करे!" इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह वाशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों पर यहूदी विरोधी भावना के कारण की गई गोलीबारी की भयानक घटना से स्तब्ध हैं। नेतन्याहू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- ‘‘हम यहूदी विरोधी भावना और इजराइल के खिलाफ उकसावे की भयानक कीमत देख रहे हैं। इसका मुकाबला किया जाना चाहिए।’’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने दुनिया भर में इजराइली दूतावासों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश