1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन ने की microRNA की खोज, मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन ने की microRNA की खोज, मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

 Published : Oct 07, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 04:36 pm IST

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया है। नोबेल असेंबली ने कहा है कि इन वैज्ञानिकों की खोज 'जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।'

Nobel Prize Winner Victor Ambros and Gary Ruvkun- India TV Hindi
Nobel Prize Winner Victor Ambros and Gary Ruvkun Image Source : ANI

Nobel Prize 2024: साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। दोनों को microRNA की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस साल का अवॉर्ड 1901 के बाद से फिजियोलॉजी या चिकित्सा में दिया जाने वाला 115वां नोबेल पुरस्कार है। 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जिसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार का ऐलान होगा। 

2023 में इन्हें मिला था पुरस्कार 

इससे पहले साल 2023 में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया था। इस खोज की वजह से कोरोना वायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली थी। 

2022 में किसे मिला था पुरस्कार

2022 में स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

यह भी जानें

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। 

यह भी पढ़ें:

Israel Hamas War: हमास ने फिर किया हमला, गाजा से दागे रॉकेट; तेल अवीव में बजे सायरन

Explainer: हमास ने किया आतंकी हमला और फिर इजरायल ने लिया बदला, जानिए एक साल में क्या-क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश