1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यहां निकली चूहे मारने की नौकरी, 1 करोड़ से ज्यादा सैलरी, किस वजह से हो रहीं इस तरह की भर्ती

यहां निकली चूहे मारने की नौकरी, 1 करोड़ से ज्यादा सैलरी, किस वजह से हो रहीं इस तरह की भर्ती

 Written By: Shilpa
 Published : Dec 03, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 06:41 pm IST

Rat Killing Job in US: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में चूहे मारने की नौकरी निकली है। जिसमें अच्छी खासी सैलरी दी जा रही है। इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। शहर में चूहों की आबादी बढ़ने के चलते ये फैसला लिया गया है।

न्यूयॉर्क में निकली चूहे मारने की नौकरी- India TV Hindi
न्यूयॉर्क में निकली चूहे मारने की नौकरी Image Source : PEXELS

दुनिया में ऐसी भी कई नौकरी हैं, जो सुनने में तो अजीब लगती हैं। लेकिन इनमें पैसा अच्छा खासा मिलता है। ऐसी ही एक नौकरी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में निकली है। जिसमें कर्मचारियों को चूहे मारने का काम करना होगा। इस शहर में चूहे एक बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। इस नौकरी में सैलरी इतनी ज्यादा है कि कई बड़ी सरकारी नौकरी में भी इतने पैसे नहीं मिलते हैं। चूहों का खतरा न्यूयॉर्क में कोई नया नहीं है। यहां 18वीं सदी से ही बड़ी संख्या में चूहे हैं। जो बड़ी संख्या में बीमारियां फैलाते हैं। लेकिन अब उनकी आबादी हद से ज्यादा हो गई है।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने 'डायरेक्टर ऑफ रोडेंट मिटिगेशन' के पद को हटा दिया है। रोडेंट विज्ञान की एक टर्म है, जिसमें चूहे और गिलहरी जैसे कई जानवर आते हैं। फिलहाल यहां चूहे का खासतौर पर जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि चूहों की सेना को हराने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 1.20 लाख डॉलर से 1.7 लाख डॉलर (97.70 लाख - 1.38 करोड़ रुपये) वेतन मिलेगा। नौकरी की अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदकों के पास कीड़ों के लिए ऐसा विषैलापन यानी जहर होना चाहिए। जिसमें चूहों के प्रति मारक प्रवृत्ति हो।

चूहों को लेकर की गईं शिकायत

 
यह पद ऐसे समय में निकाला गया है, जब लोगों को बड़े पैमाने पर चूहों की शिकायत मिल रही है। अगर दो साल पहले से तुलना की जाए, तो 2022 के आठ महीने के भीतर चूहों की आबादी में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मेयर एरिक एडम्स के विरोधी इस मिशन को ध्यान भटकाने का जरिया मानते हैं। उनका कहना है कि ये न्यूयॉर्क में बढ़ते कचरे से ध्यान हटाने की कोशिश है।

चूहों की आबादी हो गई दोगुनी

इसके साथ ही एक नया नियम भी लाया गया है कि रात 8 बजे के बाद फुटपाथ पर कूड़ा फेंकने वाले मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा उठाने का समय शाम चार बजे के बाद है। मेयर ने पिछले महीने कहा था, 'मैंने यह पहले भी स्पष्ट किया है। मुझे चूहों से नफरत है और हम कुछ चूहों को मारने जा रहे हैं।' 2014 के एक अध्ययन में, यह खुलासा हुआ कि न्यूयॉर्क में कुल लोगों की तुलना में चूहों की आबादी दोगुनी है। यहां करीब 1.8 करोड़ चूहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश