1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Russia Ukraine News: पुतिन की हत्या किए बगैर नहीं रुकेगी जंग: अमेरिकी सांसद ने दिया सनसनीखेज बयान

Russia Ukraine News: पुतिन की हत्या किए बगैर नहीं रुकेगी जंग: अमेरिकी सांसद ने दिया सनसनीखेज बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Mar 04, 2022 12:46 pm IST

रूस के हमले से तबाह यूक्रेन के शहरों के हालात के बीच अमेरिकी सांसद ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन की हत्या कर दी जाए, तो जंग रुक सकती है।

Putin, Russian President- India TV Hindi
Putin, Russian President Image Source : TWITTER FILE PHOTO

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का शुक्रवार को 9वां दिन है। हर नए दिन के साथ जंग और तेज होती जा रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर अब चारों ओर से हमला कर रहे हैं। काला सागर से भी रूस ने हमले शुरू कर दिए हैं। इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के लिए रूसी सेना ने पूरी ताकत झोंक ​दी है। रूस के हमले से तबाह यूक्रेन के शहरों के हालात के बीच अमेरिकी सांसद ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन की हत्या कर दी जाए, तो जंग रुक सकती है।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का पुतिन को जीनियस कहना थी बड़ी गलती: ग्राहम

अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक इसके बाद ही ये जंग थम सकता है। उन्होंने ये बातें एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कही। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतिन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी। लिंडसे ग्राहम ने कहा, ‘रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना। अगर ऐसा किया तो फिर ये देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी। केवल रूस के लोग ही ये काम कर सकते हैं। कहना आसान है करना मुश्किल।’

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक हफ्ते से जंग चल रही है। पुतिन के इस कदम के बाद रूस पर अमेरिका सहित कई पश्चिम के देशों ने पाबंदियां लगी दी है। दरअसल, यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन दुनिया की नजरों में खलनायक बन गए हैं। पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

पुतिन के विरोध में फ्रांस के म्यूजियम से हटाया गया था उनका पुतला

अमेरिका, यूरोप में पुतिन के खिलाफ रोज प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ पोस्‍टर्स में पुतिन को '21वीं सदी का हिटलर' बताया गया।  फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्‍यूजियम ने भी पुतिन की तुलना हिटलर से की है। यहां पर पुतिन का एक वैक्‍स स्‍टैच्‍यू लगा हुआ था जिसे हाल ही में हटा दिया गया। गेविन म्‍यूजियम के डायरेक्‍टर का वो बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें पुतिन का वैक्स स्टेच्यू हटाते हुए उन्होंने कहा था, 'हमने गेविन म्‍यूजियम में कभी भी हिटलर जैसे तानाशाहों को नहीं रखा, आज हम पुतिन को नहीं रखना चाहते।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश